स्कूल, कॉलेज या ऑफिस—हर जगह हम सम्मान दिखाने के लिए Sir और Madam शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन शब्दों का असली मतलब क्या है और ये कहां से आए हैं। What is the Meaning of Sir and Madam को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है। इन शब्दों की जड़ें यूरोप की भाषाओं में मिलती हैं और भारत में इनका प्रचलन अंग्रेजों के दौर में बढ़ा। आइए विस्तार से समझते हैं इन शब्दों का इतिहास और अर्थ।
Sir शब्द कहां से आया
What is the Meaning of Sir and Madam को समझने के लिए सबसे पहले Sir शब्द की बात करें। Sir शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द ‘Sire’ से निकला है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल राजा, बड़े अधिकारी और सम्मानित पुरुषों के लिए किया जाता था। धीरे-धीरे बोलचाल में इसका रूप Sir हो गया। आज Sir शब्द उम्र में बड़े, पद पर कार्यरत व्यक्ति, गुरु या सीनियर के लिए बोला जाता है।
यह भी पढ़ें: 6 महीने की सीख में तैयार करें फुल स्टैक डेवलपमेंट करियर
Madam शब्द की उत्पत्ति
Madam शब्द भी यूरोप की भाषा से आया है। यह फ्रेंच शब्द ‘Madame’ से बना है। Madame का अर्थ होता है सम्मानित महिला। इसमें Ma का मतलब ‘मेरी’ और Dame का अर्थ ‘महिला’ होता है। Dame शब्द लैटिन के Domina से बना है, जिसका मतलब है मालकिन या आदरणीय महिला।
भारत में कब प्रचलन में आए ये शब्द
Sir और Madam शब्द भारत में अंग्रेजों के शासनकाल में आए। धीरे-धीरे स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में इनका इस्तेमाल आम हो गया। आज स्थिति यह है कि अनजान व्यक्ति को भी सम्मान देने के लिए Sir या Madam कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Frontend से Backend तक, ऐसे बनें Full Stack Expert
हिंदी में इनके विकल्प क्या हैं
भारत में पहले जी, आदरणीय, श्री और श्रीमती जैसे शब्द सम्मान के लिए बोले जाते थे। आज भी हिंदी में यही शब्द Sir और Madam के विकल्प माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: फॉरेंसिक साइंस के प्रमुख प्रकार जानें अपराध जांच में कैसे होती है मदद