Complete Calendar June 2025 :: कंप्लीट कैलेंडर जून 2025

SunMonTueWedThuFriSat
1 2 3 4
गंगा दशहरा
5
निरजला एकादशी
6
निर्जला एकादशी
7
8 9 10
वट सावित्री व्रत
11
कबीरदास जयंती
12
गुरु हर गोविन्द सिंह जयंती
13 14
15 16 17
बकरीद / ईद उल अजहा
18 19 20 21
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
22
SSC सिलेक्शन पोस्ट (फेज XIII)
23 24 25 26
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D
27
रथ यात्रा
झारखंड में 1373 पदों पर शिक्षकों की भर्ती शुरू
28
29 30

🕒 Latest Updates

गंगा दशहरा
  • 2025-06-04 10:53 AM (IST)

    गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की पूजा होती है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। भक्त गंगाजल से पूजा करते हैं और तील, गुड़, फूल आदि चढ़ाकर माँ गंगा से आशीर्वाद मांगते हैं।



निर्जला एकादशी
  • 2025-06-06 08:30 PM (IST)

    निर्जला एकादशी वर्ष की सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशी मानी जाती है। इसमें जल तक का त्याग कर व्रत रखा जाता है। यह पापों से मुक्ति, स्वास्थ्य और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताती है। भक्त विष्णु पूजा करते हैं।

  • 2025-06-06 09:25 PM (IST)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून की सुबह 2:15 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 7 जून सुबह 4:47 मिनट पर हो जाएगा.

  • 2025-06-06 09:27 PM (IST)

    निर्जला एकादशी व्रत रखने से पूरे साल की एकादशियों का फल मिलता है और सभी पापों का नाश होता है, जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह व्रत मन को संयम सिखाता है, शरीर को नई ऊर्जा देता है, और भक्तों को स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्रदान करता है.



वट सावित्री व्रत
  • 2025-06-10 10:51 AM (IST)

    10-11 जून: वट सावित्री व्रत – दम्पत्ति सुख के लिए व्रती महिलाएं

  • 2025-06-10 10:53 AM (IST)

    यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं। महिलाएं वट वृक्ष (बड़ का पेड़) की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। यह व्रत विशेष रूप से उत्तर भारत में पवित्रता, आस्था और पारिवारिक समर्पण का प्रतीक है।



कबीरदास जयंती
  • 2025-06-11 10:57 AM (IST)

    कबीरदास जयंती महान संत, कवि और समाज सुधारक संत कबीर की याद में मनाई जाती है। उनका जन्म जेष्ठ पूर्णिमा को हुआ था। उन्होंने भक्ति, समानता और जातिवाद के विरोध का संदेश दिया। इस दिन उनके दोहे पढ़े जाते हैं और सत्संग, कीर्तन व विचार गोष्ठियां आयोजित होती हैं।



गुरु हर गोविन्द सिंह जयंती
  • 2025-06-12 10:55 AM (IST)

    गुरु हरगोविंद सिंह जी सिख धर्म के छठे गुरु थे, जिन्होंने धार्मिक आस्था के साथ शौर्य का संदेश दिया। उन्होंने 'मीरी' और 'पीरी' की परंपरा शुरू की। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर होता है। श्रद्धालु गुरुजी की वीरता और शिक्षाओं को स्मरण करते हैं।



SSC सिलेक्शन पोस्ट (फेज XIII)
  • 2025-06-22 05:47 PM (IST)

    SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XIII के लिए आवेदन 2 जून से 23 जून तक और परीक्षा 24 जुलाई से 4 अगस्त तक होगी जिसमें 10वीं 12वीं और स्नातक पात्रता है आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक है



स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D
  • 2025-06-26 05:48 PM (IST)

    स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के लिए आवेदन 5 जून से 26 जून तक होंगे परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त के बीच है इसमें 12वीं पास और स्टेनो स्किल जरूरी है ग्रेड C की आयु 18 से 30 और ग्रेड D की 18 से 27 वर्ष है



रथ यात्रा , झारखंड में 1373 पदों पर शिक्षकों की भर्ती शुरू
  • 2025-06-27 01:28 AM (IST)

    JSSC ने झारखंड में सीनियर टीचर पदों पर 1373 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • 2025-06-27 10:51 AM (IST)

    जगन्नाथ, बालभद्र व पट्टभद्रा की यात्रा प्रारंभ

  • 2025-06-27 10:53 AM (IST)

    रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है जिसमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विशाल रथों में नगर भ्रमण करते हैं। लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेते हैं। इसे देखने और रथ खींचने मात्र से ही भक्त मोक्ष की प्राप्ति मानते हैं।