RRB Ministerial Answer Key 2025: 8 अक्टूबर तक करें आपत्ति, फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी
RRB मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड भर्ती (CEN 07/2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2025 तक प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सही पाए जाने पर शुल्क रिफंड किया जाएगा। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट इस माह के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN 07/2024) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब 10 से 12 सितंबर 2025 के बीच आयोजित हुई CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी देखकर अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। आरआरबी चंडीगढ़ समेत सभी रीजनल वेबसाइट्स पर उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे rrbcdg.gov.in या rrb.digialm.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
8 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उत्तर कुंजी देखने और आपत्ति दर्ज करने की विंडो 3 अक्टूबर शाम 7 बजे से 8 अक्टूबर शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से असहमत हैं, वे प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अगर किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
फाइनल आंसर की के आधार पर होगा रिजल्ट
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त सभी आपत्तियों का निराकरण करने के बाद ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।
इसी के आधार पर RRB Ministerial Result 2025 जारी किया जाएगा। संभावना है कि रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।
भर्ती विवरण (CEN 07/2024)
कुल 1036 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें प्रमुख पद हैं —
-
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): 187 पद
-
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): 338 पद
-
मुख्य विधि सहायक: 54 पद
-
सरकारी वकील: 20 पद
-
जूनियर अनुवादक (हिंदी): 130 पद
-
प्राथमिक शिक्षक: 188 पद
-
प्रयोगशाला सहायक: 19 पद
-
अन्य पद: वैज्ञानिक सहायक, निरीक्षक, संगीत शिक्षक, लाइब्रेरियन आदि
Note: हम आपके लिए हर जानकारी पूरी सटीकता और भरोसे के साथ खोजकर लाते हैं, ताकि आपको सही और उपयोगी जानकारी मिले। फिर भी सलाह दी जाती है कि किसी भी आधिकारिक निर्णय से पहले संबंधित संस्थान या वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट ज़रूर देखें। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए किसी भी अफवाह या धूरी जानकारी पर ध्यान न दें।