AP Inter Results 2025 की घोषणा हो चुकी है। इस वर्ष लाखों छात्रों ने आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था। अब उनकी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। छात्र और अभिभावक दोनों ही अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि Andhra Pradesh Inter Result 2025 अब आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
इस बार परीक्षाएं मार्च माह में पूरी की गई थीं और जैसा कि पहले से सूचित किया गया था, बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया। छात्रों को इस बार कई माध्यमों से परिणाम देखने की सुविधा दी गई है — वेबसाइट, एसएमएस और यहां तक कि व्हाट्सएप के जरिए भी।
यह भी पढ़ें: IBPS PO Mains Result 2025 हुआ घोषित अब इंटरव्यू की तैयारी करें
इस समाचार में हम आपको बताएंगे कि रिजल्ट कैसे चेक करें, किन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है, ग्रेडिंग प्रणाली क्या है, और एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए कैसे देख सकते हैं।
परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?
इस बार AP Board Result के अनुसार कुल 10,17,102 छात्र परीक्षा में बैठे। इसमें से 5,25,848 छात्र फर्स्ट ईयर (11वीं) के थे और 4,91,254 छात्र सेकंड ईयर (12वीं) के। इसके अलावा, वोकेशनल कोर्स से भी हज़ारों छात्रों ने परीक्षा दी थी।
यह भी पढ़ें: यूपीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट आउट अब आगे मेन्स परीक्षा की तैयारी
-
फर्स्ट ईयर वोकेशनल कोर्स में 38,553 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 23,991 पास हुए।
-
सेकंड ईयर वोकेशनल कोर्स में 33,289 छात्र बैठे, जिनमें से 25,707 पास हुए।
यह भी पढ़ें: Bihar STET 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध
परीक्षा कब हुई थी?
-
कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2025 को समाप्त हुई।
-
कक्षा 12 (सेकंड ईयर) की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च 2025 को समाप्त हुई।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
Manabadi Inter Result और apresults.nic.in दोनों वेबसाइट्स पर परिणाम उपलब्ध हैं। छात्रों को अपना हॉल टिकट नंबर साथ रखना होगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया:
-
resultsbie.ap.gov.in या bieap.apcfss.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर AP Inter Results 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना हॉल टिकट नंबर भरें और सबमिट करें।
-
स्क्रीन पर BIEAP 11th Result 2025 या BIEAP 12th Result 2025 दिखाई देगा।
-
प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
एसएमएस से कैसे देखें:
बिना इंटरनेट के भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने SMS सेवा शुरू की है:
-
अपने मोबाइल से लिखें:
APGEN<स्पेस>हॉलटिकट नंबरऔर भेजें 56263 पर।
व्हाट्सएप से कैसे देखें:
बोर्ड ने 9552300009 नंबर पर ‘Hi’ भेजने की सुविधा दी है। इसके बाद आपकी जानकारी लेकर AP Inter Results 2025 भेज दिया जाएगा।
ग्रेडिंग प्रणाली कैसी है?
रिजल्ट में केवल पास-फेल नहीं, बल्कि ग्रेड भी मिलते हैं। जानिए कैसे मिलती है ग्रेडिंग:
-
91-100 अंक: A1 ग्रेड
-
81-90 अंक: A2 ग्रेड
-
71-80 अंक: B1 ग्रेड
-
61-70 अंक: B2 ग्रेड
-
51-60 अंक: C1 ग्रेड
-
41-50 अंक: C2 ग्रेड
-
40 से कम: फेल
इसके अलावा कहा से देख सकते है अपना रिजल्ट
छात्र अब डिजिलॉकर ऐप और कैजाला ऐप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिटल सेवाओं के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी समय पर अपना परिणाम देख सकते हैं।