UPSC, SSC और Banking जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सही Best Books चुनना मजबूत तैयारी की पहली शर्त माना जाता है। गलत स्टडी मटेरियल तैयारी को कमजोर कर देता है, इसलिए उम्मीदवारों के लिए किताबों का चयन बेहद सोच-समझकर करना जरूरी है।
सिलेबस को प्राथमिकता
किसी भी परीक्षा में सबसे पहले सिलेबस देखकर ही किताब लेनी चाहिए। कई बार छात्र मोटी या मशहूर किताब खरीद लेते हैं, लेकिन वह परीक्षा के सिलेबस से मेल नहीं खाती। इसलिए केवल वही किताबें चुनें जो पूरे सिलेबस को कवर करती हों।
एक विषय की एक किताब
एक ही टॉपिक के लिए कई किताबें खरीदने से कन्फ्यूजन बढ़ता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि UPSC, SSC और Banking जैसी परीक्षाओं में एक स्टैंडर्ड बुक काफी होती है, जैसे राजनीति के लिए एम. लक्ष्मीकांत या क्वांट के लिए अरुण शर्मा।
अपनी भाषा के अनुसार किताब
किताब का लेवल और भाषा आसान और समझने योग्य होनी चाहिए। कठिन भाषा पढ़ाई की गति धीमी कर देती है। सही भाषा वाली किताब बेहतर समझ और मजबूत बेस देती है।
लेटेस्ट एडिशन ही सही
परीक्षा पैटर्न और डेटा में लगातार बदलाव होते हैं। इसलिए इन परीक्षाओं की तैयारी में हमेशा किताब का अपडेटेड यानी लेटेस्ट एडिशन ही चुनना चाहिए।
एक्सपर्ट की सलाह उपयोगी
ऑनलाइन रिव्यू और सीनियर-टीचर की सलाह सही बुक चुनने में मदद करती है। कई IAS और बैंकिंग टॉपर्स भी इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा Best Books की जानकारी साझा करते हैं, जिन्हें फॉलो करके तैयारी को दिशा दी जा सकती है।