UPSRTC रोजगार मेला 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में महिला कंडक्टर भर्ती का सुनहरा मौका!
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला अभ्यर्थियों के लिए संविदा परिचालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में जुलाई माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन हो रहा है। चयन प्रक्रिया के तहत 12वीं पास और CCC प्रमाणपत्र वाली महिलाओं को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नौकरी का अवसर मिलेगा। जानें तिथि, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। महिला संविदा परिचालक भर्ती 2025 के तहत प्रदेशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 1800 पदों पर महिलाओं की भर्ती हो चुकी है, और अब शेष 3200 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न ज़िलों में तय तिथियों को रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जहां महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑफ़लाइन सत्यापन किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के पास ज़रूरी योग्यता व दस्तावेज हैं, वे नियत तिथि पर संबंधित स्थल पर पहुँचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकती हैं।
यह भर्ती ना केवल रोजगार की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने वाली योजना है। अब जानिए तिथि, स्थान, दस्तावेज़ और पात्रता की पूरी जानकारी इस समाचार के जरिये।
UPSRTC महिला परिचालक भर्ती: जानिए किन तारीखों को कहाँ लग रहे हैं रोजगार मेले
परिवहन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों में चार चरणों में रोजगार मेलों की योजना बनाई है। हर चरण में तय जिलों में महिलाएं शामिल हो सकती हैं।
तिथि | जिले (आयोजन स्थल) |
---|---|
15 जुलाई | नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर |
18 जुलाई | गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी |
22 जुलाई | मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ |
25 जुलाई | सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज |
इन स्थानों पर सुबह से दोपहर तक मेले का आयोजन होता है। अभ्यर्थियों को समय से पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है।
दस्तावेज़ों की सूची: भर्ती में भाग लेने के लिए क्या-क्या लाना ज़रूरी है
जो महिलाएं रोजगार मेले में हिस्सा लेना चाहती हैं, उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज साथ लाने होंगे:
-
10वीं व 12वीं की अंकतालिका
-
CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र
-
आधार कार्ड, पैन कार्ड
-
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
-
NCC, NSS, या NRLM से जुड़े प्रमाणपत्र (यदि हों)
-
सभी कागज़ों की मूल प्रति व स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
दस्तावेजों की कमी होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है, इसलिए सभी प्रमाणपत्र तैयार रखें।
पात्रता की शर्तें: किन महिलाओं को मिलेगा इस भर्ती का लाभ
महिला परिचालक पद के लिए पात्रता इस प्रकार है:
-
न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
-
CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य
-
NRLM या कौशल विकास मिशन से जुड़ी महिलाएं हों
-
NCC ‘B’ सर्टिफिकेट, NSS, या राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त महिलाएं प्राथमिकता में
यह योजना खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई है।