झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने ANM भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 10 सितंबर थी लेकिन अब उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3181 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 3020 नियमित पद और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, EBC, BC-1 और BC-2 श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹100 और SC/ST श्रेणी के लिए ₹50 तय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
योग्यता की शर्तों में उम्मीदवार का 10वीं पास होना, 18 महीने का ANM प्रशिक्षण और झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा OMR शीट या कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक एक अंक का होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,200 वेतनमान और ग्रेड पे लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: High Salary Jobs After 12th: बिना डिग्री के भी मिल सकती है 10–20 लाख की नौकरी
इसके अलावा आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 16 से 17 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगी।
स्थान: झारखंड अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2025 कुल पद: 3181
यह भी पढ़ें: SBI SO Recruitment 2025 स्टेट बैंक में 996 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू
आवेदन कैसे करें?
- 1. JSSC की वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
- 2. ANM Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
- 3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- 4. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- 5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- 6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
पदों की जानकारी और वेतनमान:
यह भी पढ़ें: SSC GD 2026 में BSF CISF CRPF सहित 25487 पदों पर मौका
| पद | संख्या | वेतनमान |
|---|---|---|
| झारखंड एएनएम भर्ती 2025 | 3181 | ₹5,200 – ₹20,200 प्रतिमाह (ग्रेड पे लेवल-4 के अनुसार) |
नोट: आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
