UP BEd JEE 2025 की डेट फिक्स! एग्जाम पैटर्न और गाइडलाइंस जान लो अभी
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की तारीख आ चुकी है। परीक्षा का आयोजन 1 जून को होगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे जिसमें सामान्य ज्ञान, भाषा, शिक्षण अभिक्षमता और विषय योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस लेख में एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और जरूरी निर्देशों को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी में मदद मिल सके।

UP BEd JEE 2025 को लेकर सभी अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस वर्ष UP BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून को किया जा रहा है। यह परीक्षा न केवल शैक्षिक रूप से महत्व रखती है बल्कि एक बेहतर भविष्य के लिए सुनहरा अवसर भी है। ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इस लेख में आपको एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, मार्किंग स्कीम से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड गाइड तक सभी जरूरी बातें सरल भाषा में मिलेंगी।
UP BEd JEE 2025 की अहम जानकारियाँ
परीक्षा तिथि: 1 जून 2025
आयोजन संस्था: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड)
कुल पेपर: दो (Paper 1 और Paper 2)
कुल अंक: 400
कुल प्रश्न: 200
समय: प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे
UP BEd JEE 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने UP BEd JEE 2025 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP BEd एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
UP BEd JEE 2025 Exam Pattern: दो पेपर, दो स्तर की जांच
Paper 1
- विषय: सामान्य ज्ञान + भाषा (हिंदी या अंग्रेज़ी)
- प्रश्नों की संख्या: 100
- अंक: 200
- समय: 3 घंटे
Paper 2
- विषय: सामान्य अभिक्षमता + विषय योग्यता (Arts/Science/Commerce/Agriculture)
- प्रश्नों की संख्या: 100
- अंक: 200
- समय: 3 घंटे
मार्किंग स्कीम:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे
- प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी
UP BEd Syllabus 2025: विषयवार विस्तृत जानकारी
Paper 1
- सामान्य ज्ञान: भारत का इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स
- भाषा (हिंदी/अंग्रेज़ी): व्याकरण, समझ, शब्दावली, वाक्य विन्यास
Paper 2
- सामान्य अभिक्षमता: तार्किक क्षमता, विश्लेषण, गणितीय योग्यता
- विषय योग्यता: आवेदक के स्नातक के विषय के अनुसार
सभी अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि वे UP BEd syllabus 2025 को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं।
UP BEd JEE 2025 Seats: कितनी सीटें हैं उपलब्ध?
इस वर्ष UP BEd JEE 2025 परीक्षा के जरिए करीब 2,53,000 सीटों पर प्रवेश होगा।
- राजकीय व अनुदानित कॉलेज: 7800 सीटें
- स्ववित्त पोषित कॉलेज: 2,45,220 सीटें
सभी कॉलेजों की लिस्ट, सीट डिस्ट्रीब्यूशन और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।