भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Scientist/Engineer (SC) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए Admit Card जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस विषयों में कुल 320 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि Admit Cards सीधे पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ISRO Scientist/Engineer Admit Card 2025 डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध Photo ID Proof अवश्य लेकर जाएं।
ISRO Scientist/Engineer Admit Card 2025 Out
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Advt. No. ISRO: ICRB:02(EMC):2025 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए Scientist/Engineer Admit Card 2025 जारी किया है। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 320 पदों पर चयन किया जाएगा जिनमें —
यह भी पढ़ें: CSBC Bihar Driver Constable Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक सक्रिय, तुरंत चेक करें
- Electronics: 113 पद
- Mechanical: 160 पद
- Computer Science: 44 पद
- अन्य विषय: 3 पद
शामिल हैं।
परीक्षा 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ISRO Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
ISRO ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं, बल्कि सीधे उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
- अपनी Registered Email ID खोलें।
- सर्च करें —
“Advt.No.ISRO: ICRB:02(EMC):2025 dated 27.05.2025 – THE CALL LETTERS FOR THE WRITTEN TEST SCHEDULED ON 26.10.2025 HAVE BEEN SENT…” - ईमेल में दिए गए Download Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
- आपका ISRO Scientist/Engineer Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं।
🔗 Official Website Link: www.isro.gov.in
यह भी पढ़ें: APTET 2025 Admit Card आज जारी हुआ डाउनलोड करें Hall Ticket
चयन प्रक्रिया (ISRO Selection Process 2025)
ISRO में Scientist/Engineer पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी —
- Written Examination (लिखित परीक्षा)
- Interview (साक्षात्कार)
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Mains 2025 एडमिट कार्ड जारी ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- परीक्षा तिथि: 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)
- समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- पदों की कुल संख्या: 320
- पदनाम: Scientist/Engineer ‘SC’
- श्रेणी: ग्रुप ‘A’ गज़ेटेड पोस्ट
- विषय: Electronics, Mechanical, Computer Science
परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी (Aadhaar/PAN/Voter ID) साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- किसी भी गलती या त्रुटि की स्थिति में तुरंत ISRO को सूचित करें।