JEE Main 2026 आज आखिरी तारीख IIT NIT एडमिशन के लिए अप्लाई

JEE Main 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। IIT और NIT में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवार तुरंत अप्लाई करें।

JEE Main 2026 आज आखिरी तारीख IIT NIT एडमिशन के लिए अप्लाई

JEE Main 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। IIT Bombay, NIT और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आज ही आवेदन पूरा करना होगा। फॉर्म सुधार की सुविधा 1 और 2 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। जेईई मेन के माध्यम से NIT में, जबकि IIT में एडमिशन के लिए JEE Main के बाद JEE Advance पास करना अनिवार्य है।

आज अंतिम तिथि
JEE Main 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करना होगा। जो छात्र IIT Bombay या NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ें: डीएलएड एडमिशन 2025 के लिए पूरी काउंसलिंग टाइमलाइन जारी

फॉर्म सुधार की सुविधा
जेईई परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 1 और 2 दिसंबर 2025 तक अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। फिलहाल JEE Main 2026 की डेडलाइन बढ़ने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए समय पर आवेदन करना जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट के ‘Candidate’s Activity’ सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। लॉगिन के बाद फॉर्म भरें, फोटो और दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।

यह भी पढ़ें: JMI Short Term Course Admission 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

IIT और NIT एडमिशन प्रक्रिया
JEE Main 2026 परीक्षा के जरिए NIT और विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है। वहीं IIT में एडमिशन के लिए JEE Main क्वालिफाई करने के बाद JEE Advance पास करना अनिवार्य है। देश के प्रमुख संस्थानों में IIT Bombay, IIT Madras, IIT Delhi और IIT Kanpur शामिल हैं, जहां उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा और रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: FTII से स्क्रीनप्ले राइटिंग और तेजपुर में MBA का अवसर

Note: हम आपके लिए हर जानकारी पूरी सटीकता और भरोसे के साथ खोजकर लाते हैं, ताकि आपको सही और उपयोगी जानकारी मिले। फिर भी सलाह दी जाती है कि किसी भी आधिकारिक निर्णय से पहले संबंधित संस्थान या वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट ज़रूर देखें। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए किसी भी अफवाह या धूरी जानकारी पर ध्यान न दें।

WhatsApp YouTube Twitter Quora